छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, कंधे पर शव लादकर लौट रहे जवान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Mar 2025 12:01 PM
Chhattisgarh Naxalites Encounter
Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कई बड़े कैडर शामिल हैं.
Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं दो जवान घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है, जिससे मुठभेड़ और तेज होने की संभावना बनी हुई है. सुरक्षा बलों की ओर से यह कार्रवाई केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली इलाके में की गई है.
DIG कमलोचन कश्यप की पुष्टि
DIG कमलोचन कश्यप ने जानकारी दी कि 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कैडर शामिल हैं. ऑपरेशन अभी जारी है, और इसके समाप्त होने के बाद इलाके में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने इंसास, SLR सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं. इस ऑपरेशन के तहत अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता
इससे पहले, 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया था. बस्तर रेंज में 2025 के दौरान अब तक कुल 100 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है.
सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियानों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










