School Holiday : 28 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह
स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)
School Holiday : अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है. महीने के आखिरी दिनों में भी छुट्टियां बाकी हैं. त्योहार और खास मौकों के कारण इन दिनों स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ के सरकारी कैलेंडर के अनुसार अब एक दिन की छुट्टी और होगी.
School Holiday : अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहता है. इस महीने स्कूल-कॉलेज में कई छुट्टियां होती हैं. सरकारी दफ्तर और बैंक भी कुछ दिनों के लिए बंद रहते हैं. अगस्त की कई छुट्टियां बीत चुकी हैं. अब महीने में कुछ छुट्टियां बाकी हैं. जैसे आज यानी बुधवार (26 अगस्त) को ईद-ए-मिलाद यानी मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सरकारी छुट्टी है. इसके बाद 28 अगस्त को भी छुट्टी रहेगी.
अगस्त 2026 में कई त्योहारों के कारण छुट्टियां रही हैं. हरेली और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी बीत चुकी है. रक्षाबंधन की छुट्टियां हैं. इस त्योहार के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा. कुछ जगहों पर बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रह सकते हैं. इसलिए अगर आपको बैंक या सरकारी कार्यालय में कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टी की तारीख जरूर जांच लें. घूमने का प्लान है, तो भी तारीख देखकर ही तैयारी करें.
28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार
28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी. रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का खास त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं. वे भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. भाई भी बहनों की हर मुश्किल में साथ देने और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। इस मौके पर भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं.
ये भी पढ़ें: School Holiday : 26 के बाद 28 अगस्त को भी स्कूलों में छुट्टी, जानें वजह
ऐसे आप आराम से परिवार के साथ तीन दिन छुट्टी का आनंद ले सकते हैं
28 अगस्त को शुक्रवार है. इसके बाद 29 अगस्त को शनिवार, 30 अगस्त को रविवार पड़ेगा. यानी रविवार को स्कूलों और दफ्तर में छुट्टी रहती ही है. इसलिए अगर आप 29 अगस्त को एक दिन की छुट्टी लेते हैं तो आप इन तीन दिनों में कहीं घूमकर आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए