Mahtari Vandana Yojana : आपके खाते में नहीं आए सितंबर 2026 के पैसे? जानें क्यों

Updated:
विज्ञापन

महतारी वंदन योजना (Photo: X)

क्या महतारी वंदन योजना की किस्त आपके खाते में नहीं आई? यह हो सकता है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक न हो, DBT सक्रिय न हो, या e-KYC अधूरा हो. जानें इन समस्याओं का समाधान और अपनी किस्त सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

Mahtari Vandana Yojana : बालोद जिले के डौंडीलोहारा में महतारी वंदन सम्मान समारोह हुआ. यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की किस्त जारी की. 67,28,918 महिलाओं के खातों में 631.38 करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे गए. इनमें बालोद जिले की 2.45 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई भी दी. यदि आपके खाते में योजना के पैसे नहीं आए तो आइए बताते हैं उसके  पीछे का कारण.

विज्ञापन

बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी

अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो महतारी वंदन योजना की किस्त अटक सकती है. इसलिए लाभार्थी पहले यह जरूर जांच लें कि उनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं.

DBT सक्रिय होना जरूरी

महतारी वंदन योजना की किस्त पाने के लिए बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा चालू होना जरूरी है. अगर DBT सक्रिय नहीं है, तो सरकार की ओर से भेजी गई किस्त खाते में नहीं पहुंच सकती.

e-KYC पूरा होना जरूरी

महतारी वंदन योजना की किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा होना जरूरी है. सरकार समय-समय पर लाभार्थियों का सत्यापन करती है. अगर e-KYC अधूरी है, तो किस्त का भुगतान रोका जा सकता है. इसलिए लाभार्थी समय पर अपना e-KYC जरूर पूरा कर लें.


ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana: सरकार ने जारी की 31वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं?

सितंबर की किस्त पहले ही 25 अगस्त को जारी कर दी गई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रक्षाबंधन को देखते हुए सितंबर की किस्त पहले ही 25 अगस्त को जारी कर दी गई. इसका मकसद त्योहार की खुशियां बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ आत्मविश्वास भी मिला है. महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे कारोबार में कर रही हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola