छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक बारिश का दौर, 26-28 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो ANI

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य में मौसम मुख्य रूप से स्थिर बना रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव की गुंजाइश कम है. अगले कुछ दिन कैसा रहेगा वेदर, जानें यहां.

विज्ञापन

25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. 31 अगस्त तक का वेदर अपडेट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 

विज्ञापन

26-08-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

27-08-2026 का मौसम : इस दिन भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना व्यक्त की गई है.

28-08-2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में कई (अनेक) स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है. इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार है.


ये भी पढ़ें: UP Weather: पूर्वांचल में 26 अगस्त को फिर भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी से मिर्जापुर तक बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

29-08-2026 का मौसम : राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. भारी बारिश की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

30-08-2026 का मौसम : प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दिन मौसम को लेकर किसी भी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

31-08-2026 का मौसम : महीने के अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 तारीख की तरह इस दिन के लिए भी कोई चेतावनी नहीं दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola