छत्तीसगढ़ के लोगों बिजली बिल अचानक बढ़ गया? घबराएं नहीं, यहां करें शिकायत
बिजली के बिल से संबंधित सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)
अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और बिजली का बिल अचानक ज्यादा आ गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई बार गलत मीटर रीडिंग, बिल में गड़बड़ी या किसी दूसरी वजह से बिल बढ़ सकता है. ऐसी स्थिति में आप घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से जुड़ी शिकायत कहां और कैसे करें, जानें आसान तरीका.
छत्तीसगढ़ में बिजली से जुड़ी शिकायत या आवेदन करने के लिए उपभोक्ताओं को कई विकल्प दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के 2020 के नियमों के तहत मिलने वाली सेवाओं के लिए ग्राहक इन माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आइए आपको तरीका बताते हैं.
बिजली सप्लाई से जुड़ी शिकायत
बिजली नहीं आ रही है या सप्लाई से जुड़ी कोई परेशानी है, तो 1912 पर 24 घंटे कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा मोर बिजली मोबाइल ऐप, CSPDCL की वेबसाइट, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9999511912 पर मिस्ड कॉल या नजदीकी बिजली कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं.
बिजली की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत
अगर बिजली का वोल्टेज कम-ज्यादा हो रहा है या सप्लाई की गुणवत्ता ठीक नहीं है, तो 1912, मोर बिजली ऐप, CSPDCL की वेबसाइट, 9999511912 पर मिस्ड कॉल या बिजली कार्यालय के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
मीटर से जुड़ी शिकायत
अगर नया कनेक्शन लेने के बाद लगाए गए मीटर में कोई परेशानी है, तो इसकी शिकायत भी 1912, मोर बिजली ऐप, CSPDCL की वेबसाइट, मिस्ड कॉल या संबंधित बिजली कार्यालय में की जा सकती है.
बिजली बिल से जुड़ी शिकायत
बिल में ज्यादा राशि आने, गलत बिल या किसी दूसरी तरह की परेशानी होने पर 1912, मोर बिजली ऐप, CSPDCL की वेबसाइट, 9999511912 पर मिस्ड कॉल या बिजली कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं.
नए बिजली कनेक्शन से जुड़ा मामला
नए बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायत या आवेदन के लिए CSPDCL की वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
शिकायत दर्ज होने के बाद क्या मिलेगा?
शिकायत दर्ज होने पर उपभोक्ता को SMS के जरिए शिकायत की जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है. इसे संभालकर रखें. इससे शिकायत की स्थिति जानने में आसानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए