आरा: कुल्हड़िया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बक्सर के युवक की मौत, बिहटा से लौट रहा था घर

परिजन का फोटो | Prabhat Khabar Network
Arrah News : कुल्हड़िया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी 19 वर्षीय सुखारी राम की मौत हो गई. वह बिहटा से अपने गांव लौट रहा था. घटना की जानकारी सोशल मीडिया से मिली.
Arrah News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप मेन लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार, मृतक बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी दिवंगत रामजी राम का 19 वर्षीय पुत्र सुखारी राम है. इधर, मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि वह पटना जिले के बिहटा स्थित कबाड़ी की दुकान में रहकर काम करता था. शनिवार की सुबह वह ट्रेन द्वारा वापस अपने गांव लौट रहा था, उसी दौरान वह कुल्हड़िया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सोशल मीडिया से मिली जानकारी
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देखने के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहनों में पांचवें स्थान पर था. उसकी इस असामयिक मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग और उसके परिचित गहरे शोक में डूब गए. रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है.
परिवार में मचा कोहराम
उसके परिवार में मां कुंती देवी, तीन भाई धनजीव, करिया, टेढिया व दो बहनें मंजू एवं सुगंती हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के घर में पूरी तरह कोहराम मच गया है. अपने युवा पुत्र को खो देने के बाद उसकी मां कुंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में इस हादसे के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.
Also Read : बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में शेखपुरा के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टीम मुजफ्फरपुर रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










