आरा : बिहिया स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार
Arrah News : पूर्व मध्य रेल के 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' अभियान के तहत आरा RPF ने बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक को चोरी के Redmi मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में मोबाइल चोरी की बात कबूल की.
Arrah News : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट आरा की टीम ने बिहिया रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी का एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के निर्देशन एवं आरपीएफ पोस्ट आरा के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को बिहिया रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल विश्वजीत कुमार ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की.
आपके शहर में
तलाशी में बरामद हुआ चोरी का मोबाइल
पूछताछ में उसने अपना नाम फैजर खान (32 वर्ष), पिता साबिर खान, निवासी चकवाई, थाना धनगाई, जिला भोजपुर बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले रंग का रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ. मोबाइल के संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या स्वामित्व का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने किसी अज्ञात रेल यात्री से चोरी किया था. इस बरामदगी के बाद आरपीएफ टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
आरोपित को जीआरपी आरा के हवाले किया
आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपित एवं बरामद मोबाइल को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी, आरा के हवाले कर दिया. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा तथा रेल परिसरों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है.
Also Read : बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में शेखपुरा के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टीम मुजफ्फरपुर रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए