Arrah News : असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को चलेगा 'रोको-टोको अभियान', एसपी ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो पराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी राज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस अधीक्षक राज ने आरा में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में 'रोको-टोको अभियान' चलाने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है।

विज्ञापन

Arrah News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राज ने किया. मैराथन चली इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक द्वारा थानेवार अपराध विश्लेषण करते हुए गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन, लंबित वारंट व कुर्की-जब्ती के मामलों में तेजी लाने और चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्ती व निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

रोको-टोको और कम्युनिटी पुलिसिंग

इसके साथ ही, पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के लिए सभी थानों को कम्युनिटी पुलिसिंग करने, विजिबल पुलिसिंग के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों व बल की मुस्तैद तैनाती करने तथा संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सघन 'रोको-टोको अभियान' चलाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ बढ़ाना है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाया जा सके.

गोष्ठी में कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह, साइबर डीएसपी स्नेह सेतू, जगदीशपुर एसडीओपी पंकज मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में शेखपुरा के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टीम मुजफ्फरपुर रवाना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन