झारखंड निवासी प्रेमिका आरा प्रेमी के घर पहुंच खायी जहर
Updated at : 08 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड मोहल्ले में शनिवार की दोपहर धनबाद निवासी प्रेमिका आरा प्रेमी के घर पहुंच उसके सामने ही जहर खा लिया.
विज्ञापन
आरा
. शहर के नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड मोहल्ले में शनिवार की दोपहर धनबाद निवासी प्रेमिका आरा प्रेमी के घर पहुंच उसके सामने ही जहर खा लिया. जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उक्त युवती को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त युवती झारखंड के धनबाद जिले की है. इधर युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अपने घर झारखंड से परीक्षा देने के लिए पटना आ रही थी. उसी दरमियान ट्रेन में उसके प्रेमी राजीव कुमार से पहली मुलाकात हुई थी. वह रिल्स बनाकर अपने फेसबुक पर भी डालती थी. उसके प्रेमी राजीव कुमार द्वारा उसके रिल्स को लाइक किया गया था. उसी दरमियान दोनों ने अपना नंबर आदान-प्रदान किया और बात करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात दोस्ती से प्यार में बदल गयी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे. करीब चार वर्षों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे. तीन महीना पहले जब युवती ने अपने प्रेमी राजीव कुमार को शादी करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद उसके द्वारा महिला थाने में आवेदन भी दिया गया था. जिसके बाद लड़के के परिवार एवं लड़कों द्वारा दबाव डलवा कर उसे सुलाह करा दिया गया. इसके बाद वह वापस अपने घर धनबाद चली गयी. शनिवार को वह एक फिर आने प्रेमी राजीव कुमार के घर केजी रोड पहुंच गयी और उसके घर के बाहर अपने प्रेमी के सामने ही उसने जहर खा लिया. इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे वहां से उठाकर महिला थाने के गेट के बाहर छोड़ वहां से फरार हो गया. महिला गेट के बाहर पहुंचते ही उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गयी और वह मुंह से झाग फेंकने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को वहां बुलाया गया. जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वहां वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी. वहीं दूसरी ओर उक्त युवती ने अपने प्रेमी राजीव कुमार पर अपना रिलेशनशिप में रहे कुछ प्राइवेट फोटो को वायरल करने एवं शादी करने से इनकार करने पर जहर खाकर आत्महत्या का सफल प्रयास करने का आरोप लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




