दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपित धीरज पांडेय की मौत में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चचेरे भाई के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस
विज्ञापन
आरा.
धोबहा थाना क्षेत्र के मनी राय के टोला गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हत्याकांड के वांछित धीरज पांडेय की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. धीरज पांडेय के चचेरे भाई सूरज कांत पांडेय के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बालू माफिया गुड्डू राय सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है. गुड्डू राय कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर पचरूखिया गांव का रहनेवाला है. अन्य आरोपितों में गुड्डू राय का भाई कमाख्या राय, विक्रमा राय, नारायणपुर गांव के सोनू राय, मानाचक गांव निवासी सूरज राय, विकास राय, राजापुर पचरूखिया गांव निवासी रितेश राय, छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अमलेश राय उर्फ मजनू, चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार सिंह और बड़हरा थाना क्षेत्र के मनिछपरा गांव निवासी भीम कुमार शामिल हैं. सभी पर लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर धीरज पांडेय की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि सूरज कांत पांडेय अपने पचरूखिया कला गांव से फुफा के घर कृष्णगढ़ थाने के पीपरपांती गांव गया था. वहां से गुरुवार की दोपहर वह अपने चचेरे भाई धीरज पांडेय और फुफेरे भाई मिक्कू पांडेय के साथ लौट रहा था. एक बाइक पर अकेले था, जबकि दूसरी बाइक पर धीरज पांडेय और मिक्कू पांडेय सवार थे. धोबहा थाना क्षेत्र के बाइक सवार सभी अभियुक्तों द्वारा रोकने का इशारा किया गया. नहीं रोकने पर रॉड और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी. अभियुक्तों द्वारा उसके चचेरे भाई धीरज पांडेय की मौत होने तक पिटाई की गयी. इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी है. बता दें कि गुरुवार की दोपहर धोबहां थाने के मनि राय के टोला के पास कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरूखिया कला और निवासी सत्येंद्र पांडेय के पुत्र धीरज पांडेय की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. पुलिस द्वारा सड़क हादसे में मौत होने की बात कही गई थी. कोईलवर पुलिस को धीरज पांडेय की कमालुचक गदहिया बालू घाट दोहरे हत्या कांड में तलाश थी. वह उस कांड का अप्राथमिकी आरोपित था. उस हत्याकांड में उसके पिता सत्येंद्र पांडेय जेल में हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










