दो ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Published by :PRAPHULL BHARTI
Published at :31 Oct 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
दो ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या 02 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी में रोहित कुमार गुप्ता पिता सूर्य नारायण गुप्ता वार्ड संख्या 12 कुआड़ी निवासी बताया जा रहा है. कुआड़ी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली सिकटी-कुआड़ी मोड़ के समीप स्मैक की डिलिवरी को लेकर एक युवक बकरा पुल की ओर से आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए सघन जांच अभियान चलाया. इसी बीच युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो ग्राम स्मैक बरामद हुआ. जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन