27 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 8:20 PM
गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पहुंसी चौक के निकट बोरी से 27 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की. हालांकि तस्कर पुलिस टीम को देखते ही शराब का बोरी फेंककर गांव की तरफ भाग निकला. थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है. सूचना के आधार पर पहुंची चौक के निकट वाहन जांच किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब फेंककर मौके से भागे व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. वहीं बरामद शराब मामले में स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










