मनरेगा कार्यालय में पीआरएस बेहोश
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 7:23 PM
अस्पताल में चल रहा इलाज
पलासी. प्रखंड के कनखुदिया पंचायत में कार्यरत पीआरएस राजन कुमार गुरुवार को मनरेगा कार्यालय में कार्य के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े. इस क्रम में कार्यालय में मौजूद अकाउंटेंट संजय कुमार, पीटीए राजेंद्र मालवीय, पीआरएस रूस्तम कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, मयंक कुमार, मो शाहिद सहित अन्य लोगों ने आनन-फानन में उक्त पीआरएस को सीएचसी पलासी में इलाज के लिए लाया गया. इस क्रम में डाॅ तनवीर आलम ने बताया कि उक्त पीआरएस राजन कुमार की स्थिति काफी गंभीर है. जिसका इलाज जारी है. जो मानसिक दबाव के कारण काफी बेहोश हो गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को पीआरएस राजन कुमार पंचायत में कार्य करते हुए मनरेगा कार्यालय पलासी समय करीब ढाई बजे पहुंचे थे. इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर कार्यालय में गिर पड़े. वहीं मौके पर मौजूद मनरेगा कर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज जारी है. समाचार प्रेषण तक उक्त पीआरएस को होश नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










