सकारात्मक पुरुषत्व व लैंगिक समानता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Author Mrigendra mani singh
Updated:
विज्ञापन
लैंगिक समानता केवल महिलाओं व लड़कियों का मुद्दा नहीं है. बल्कि पुरुषों व लड़कों की सक्रिय व सकारात्मक भागीदारी के बिना समानता पूर्ण समाज की स्थापना संभव नहीं है.
विज्ञापन
अररिया
पुरुषों व किशोर लड़कों में सकारात्मक पुरुषत्व की समझ विकसित करने तथा लैंगिक समानता व सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. यह कार्यक्रम गैर सरकारी संस्था प्रथम व यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया.लैंगिक समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं
कार्यशाला में यूनिसेफ बिहार के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट बंकु बिहारी सरकार, प्रथम के राज्य समन्वयक पीयूष, प्रशिक्षक शिवशंकर व रमेश सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि पुरुषों व लड़कों की सक्रिय भागीदारी से ही समान समाज का निर्माण संभव है.बंकु बिहारी सरकार ने शिक्षा, नेतृत्व व निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं को समान अवसर देने पर बल दिया. कार्यशाला में सकारात्मक पुरुषत्व, लैंगिक रूढ़ियां, सामाजिक दबाव, घरेलू जिम्मेदारियां व सकारात्मक अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा की गयी.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन