महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 Mar 2026 6:54 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी वार्ड संख्या 06 स्थित ब्राह्मण टोला में गुरुवार को धार्मिक आस्था व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. सामूहिक पंचमुखी बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर 108 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. जिसमें पूरा गांव भक्तिमय हो गया. पारंपरिक परिधान में सजी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर ब्राह्मण टोला से यात्रा की शुरुआत की. यह कलश यात्रा सिमरबनी बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गरैया नदी तट पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल को कलश में भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन