पर्सनल व ग्रुप लोन दिलाने व खाता खोलने के नाम पर सैंकड़ों महिलाओं से ठगी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jan 2026 8:19 PM

विज्ञापन

महिलाओं ने थाने में की शिकायत

विज्ञापन

फारबिसगंज. पर्सनल व ग्रुप लोन दिलाने के लिए खाता खुलवाने के नाम पर अनुमंडल क्षेत्र के सैंकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये ठगी कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. ठगी का शिकार हुई सैंकड़ों महिलाएं सोमवार को आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंच कर पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी. महिलाओं ने घटना के संदर्भ में बताया कि दो युवकों ने आरपीएल नामक एक फाइनांस बैंक से ग्रुप लोन दिलाने व के नाम पर प्रत्येक महिलाओं से ने पांच हजार रुपये की ठगी कर ली. बताया कि युवक ने दो दिन पहले बताया कि उनका आरपीएल बैंक फारबिसगंज के कोठीहाट चौक के समीप है. 01 लाख 60 हजार रुपये का लोन मिलेगा. जिसमें इंश्योरेंस 4390 का होगा. इसलिए पांच हजार रुपये से पहले खाता खुलवाना होगा. खाता खुलने के बाद ये राशि वापस हो जाएगा साथ ही लोन भी मिलेगा. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उक्त युवकों ने उन सभी महिलाओं से खाता खोलने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिया. जब फारबिसगंज कोठीहाट के समीप उक्त बैंक को देखने आए तो रूम में ताला लगा है व रुपया ठगी कर फरार होने वाले युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ है. हालांकि समाचार प्रेषण तक पीड़ित महिलाओं के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नही दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन