ePaper

वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को होगा फायदा : नीरज बबलू

Updated at : 20 Apr 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को होगा फायदा : नीरज बबलू

Exif_JPEG_420

दूसरी पार्टियों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में इलाके के लोगों को मिली है कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात फोटो:36-मंत्री नीरज कुमार बबलू के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य. प्रतिनिधि, अररिया एक दिवसीय यात्रा के क्रम में राज्य सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू शनिवार को अररिया पहुंचे. जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यात्रा के क्रम में अल्प विराम के उद्देश्य से जिला अतिथि गृह पहुंचे पीएचईडी मंत्री ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मधुबनी यात्रा की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने व विभागीय अधिकारियों के साथ जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा उनके यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान इस इलाके को एक महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क की सौगात मिली. इससे अररिया, पूर्णिया, सुपौल व कोशी नदी पर कोशी महासेतु का निर्माण हुआ. इससे क्षेत्र के विकास को गति मिली. इसी तरह मोदी जी के के कार्यकाल में भी उत्तरी बिहार के इलाकों को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का सौगात प्राप्त हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण रेलवे सड़क परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. अभी हाल हीं में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस हाईवे की सौगात भी इलाके के लोगों को प्राप्त हुआ है. वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस बिल के लिये केंद्र की मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस कानून का नाजायज फायदा उठाने वाले लोग ही इसे लेकर पूरे देश में भ्रम फैला रहे हैं. इसे मुसलमानों के खिलाफ बताने की कोशिश की जा रही है. आजादी के बाद से ही कांग्रेस द्वारा इस कानून में बार-बार संशोधन कर इसे असीमित पावर दे दिया गया. इससे बोर्ड की निरंकुशता निरंतर बढ़ती गयी. इसे नियंत्रित करने का प्रयास केंद्र की मोदी सरकार ने किया है. आने वाले दिनों में देश के गरीब मुसलमानों को इसका फायदा होगा. पीएचईडी मंत्री ने अधिकांश पंचायतों में पानी की सप्लाई बंद होने के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि एक बार किसी चीज को लेकर अगर लोगों में कोई धारणा बन जाती है. तो इसे बदलने में वक्त लगता है. उन्होंने कहा कि हम इस तरह की समस्याओं को ढूंढ कर इसका निदान कर रहे हैं. जहां सप्लाई नहीं हो रही है. विभाग से इसकी शिकायत कीजिये. एक सप्ताह में इसका निदान सुनिश्चित कराने का दावा उन्होंने किया. वहीं जहां नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है. ऐसे इलाकों में चापाकल लगाने का काम भी किया जा रहा है. उन्होंने जरूरत पड़ने पर चापाकल लगाने व खराब चापाकल से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे दुरूस्त करने का भरोसा उन्होंने जताया. उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है. ताकि सभी राज्यवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी सरकार के महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा किया जा सके. ऐसे सभी मामलों की नियमित समीक्षा किये जाने की जानकारी उन्होंने दी. विभागीय अधिकारियों के कार्यों की भी सतत निगरानी व निरीक्षण करने की बात उन्होंने कही. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आलोक भगत, आकाश राज, कनकलता झा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक सुजीत राज, जिला के सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम पासवान, जदयू के प्रदेश महासचिव, रमेश सिंह, रोशन कुमार झा के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन