ePaper

विवादित भूमि पर घर बनाने के दौरान हुई मारपीट

Updated at : 30 Oct 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
विवादित भूमि पर घर बनाने के दौरान हुई मारपीट

पीड़ित पक्ष ने थाना में नहीं दिया आवेदन

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना के चौकता पंचायत वार्ड संख्या 04 यादव टोला में दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद धीरे-धीरे तुल पकड़ता जा रहा है. दोनों पक्षों के बीच खुनी जंग छिड़ गयी है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी की आशंका ग्रामीणों को सता रहा है. जानकारी अनुसार भूमि विवाद में एक पक्ष के नंदलाल यादव तो दूसरे पक्ष के सिंगेश्वर यादव व फुलेश्वर यादव हैं. विवाद की लिखित सूचना महलगांव थाना में दी गयी है. पुलिस द्वारा रोक लगाने के बाद भी विवादित भूमि पर सिंगेश्वर यादव व फुलेश्वर यादव ने अपने परिवार व अन्य लोगों की मदद से जोर जबरदस्ती घर बना लिया है. रोकने पर नंदलाल यादव सहित घर के सभी सदस्यों को लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें नंदलाल यादव व उनकी पत्नी प्रमीला देवी, बेटा राजू यादव, पवन कुमार, बहू किरण देवी जख्मी हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. पीड़ित पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस को अपना फर्द बयान देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. दरअसल दोनों पक्ष के लोगों ने विवादित भूमि पर अपनी अपनी जमीन होने का दावा ठोक रहे हैं. इससे पहले दबंगों ने वर्षों से बने मकान को तोड़ दिया है. इतना ही नहीं उस जमीन पर बने रसोई घर में आग भी लगा दी थी. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी तनाव बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना घट सकती है. वहीं महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में 107 की जा चुकी है. मारपीट मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई आवेदन नहीं दिया है. 39

————–

शराब के नशे में छह व्यक्ति गिरफ्तार अररिया.अररिया उत्पाद विभाग ने शराब पीने के आरोप में छह व्यक्ति को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि फारबिसगंज के भागकोहलिया, समौल, जोगबनी के भेरियारी व फुलकाहा के भोरहर गांव से शराब के सेवन करने आरोप में गिरफ्तार किया गया. सभी का मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टी हुई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.40

—–

नौ लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अररिया. जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग विशेष रूप से उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा के नेतृत्व में लगातार अभियान चला रहे हैं. गुरुवार को रानीगंज मद्य निषेध थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष पुअनि सुषमा कुमारी के नेतृत्व बेलगच्छी गांव में चैकिंग के दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति को 9 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रानीगंज प्रखंड के रामपुर गांव निवासी रामानंद राम के रूप में हुई है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि साइकिल सवार व्यक्ति को 9 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसके विरुद्ध रानीगंज मद्य निषेध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

———

कुआड़ी चेक पोस्ट से 157 बोतल नेपाली शराब बरामद

अररिया. उत्पाद विभाग ने कुआड़ी जांच चौकी व एसएसबी की मदद से भारत-नेपाल बॉर्डर कुआड़ी के पास छापामारी कर 157.20 लीटर देसी नेपाली शराब को जब्त किया. जबकी शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब बरामद मामले में कुआड़ी जांच चौकी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि जल्द फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन