हाई वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 28 May 2026 6:40 PM

विज्ञापन

जल्द समाधान की मांग

विज्ञापन

कुर्साकांटा. भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति व एक सप्ताह से हाई वोल्टेज सप्लाई से परेशान कुआड़ी पंचायत के पीरगंज असराहा वार्ड-03 के उपभोक्ताओं का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी सी हवा चलते ही बिजली बाधित हो जाती है. जम्फर कटने, तार टूटने का बहाना बनाकर विभाग पल्ला झाड़ लेता है. हाई वोल्टेज के कारण दर्जनों घरों के मोबाइल, टीवी, फ्रीज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गये. कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या जस की तस है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाई वोल्टेज तार टीन की छत व हरे पेड़ों से गुजर रहा है. जर्जर तारों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रदर्शन में गुरुदेव यादव, इंद्रानंद यादव, सदानंद यादव, किशनचंद यादव, पृथ्वीचंद यादव, रामू कुमार, हरिहर यादव, लीला देवी, सुखिया देवी, कमली देवी सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीएम से अविलंब समाधान की मांग की. चेतावनी दी कि समस्या हल न होने पर उग्र आंदोलन करेंगे. इधर कनीय अभियंता पीएसएस कुर्साकांटा अरविंद कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं से लिखित या मौखिक जानकारी नहीं मिली है. समस्या है तो अविलंब समाधान कराया जायेगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन