जल-जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 20 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जल-जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क पर जलजमाव के कारण होती है परेशानी

विज्ञापन

-2- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत के रामपुर अंसारी चौक से सायरा नगर फारबिसगंज कॉलेज चौक तक जाने वाली पीएम सड़क योजना से बने सड़क के जर्जर हो जाने व सड़क पर जल जमाव की स्थिति बने रहने से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क पीएम सड़क योजना से बना था जो जर्जर हो चुका है. प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में उक्त सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जल निकासी का कोई साधन नहीं है. इसके कारण वार्ड संख्या 09, 10 व 11 के लोगों को काफी परेशानी होती है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. सड़क पर जल जमाव के कारण छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में व वृद्ध लोगो को आवागमन में व नमाज पढ़ने व मस्जिद जाने में काफी परेशानी होती है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वे लोग कई बार ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ को आवेदन दे चुके हैं. लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया. मजबूर होकर अब सड़क पर उतरना पड़ा है. सड़क जाम की सूचना मिलते ही परवाहा कैंप प्रभारी अनि अमरेंद्र सिंह सदल बल पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करते हुए व समस्या के जल्द समाधान कराये जाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया व आवागमन सुचारू करवाया. मौके पर एहतसाम अंसारी, इम्तियाजअंसारी, पैक्स अध्यक्ष जावेद अख्तर, रिजवानआलम, इस्तखारअंसारी, इज़हार, आजम, फ़िरदौस आलम,मो असफाक,मो अल्ताफ अंसारी,मो रिजवाना,मो कामील,मो फारुख, मो जिसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन