ePaper

ज्वेलरी दुकान में चोरी कर रहे दो चोर गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलरी दुकान में चोरी कर रहे दो चोर गिरफ्तार

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

21- अररिया. नगर थाना पुलिस की सक्रियता से एक ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़ रहे आरोपित दो चोरों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि विकास मार्केट स्थित एक ज्वेलरी दुकान का शटर बिना ताला तोड़े हुए दोनों चोर लोहे के आधुनिक औजार से तोड़ रहे थे. एक शटर का अंदरूनी लॉक को तोड़ भी दिया गया. वहीं आरोपित चोर जोकीहाट थाना क्षेत्र के मोगरा वार्ड संख्या 12 निवासी अब्दुल्ला पिता शमीम अख्तर व मजहर पिता इसराइल शटर का दूसरा अंदरूनी लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे कि गश्ती वाहन को इसकी भनक लग गयी. गश्ती वाहन को देख दोनों चोर औजार व बाइक को छोड़कर भागने लगे. जिसमें गश्ती पुलिस की तत्परता से दोनों चोर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त चोरी योजनाबद्ध तरीके से तय की गयी थी. पकड़े गये चोर के मोबाइल से साक्ष्य मिले हैं. जिसमें बैंगलोर में बैठे हुए अपने अन्य साथी से व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त नक्शे के अनुसार उक्त ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना था. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपित चोर को कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन