आग से दो घर जले, एक लाख की क्षति

पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या 08 ख़ेसरैल में रविवार की देर रात आग लगने से दो घर जल गये. इस दौरान घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जल गये. अगलगी पीड़ित किलदेव पासवान पिता गुलाय पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख की क्षति का अनुमान है. वहीं अगलगी की सूचना सीओ को दे दी गयी है. सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अगलगी की सूचना पर संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
——————————घायल बालक की इलाज के दौरान मौत
पलासी. पलासी-कलियागंज मार्ग स्थित हसनपुर चौक पर 25 फरवरी को वाहन की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक घायल हो गया. घायल बालक को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. जहां सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान घायल बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक के नाना सिंहेश्वर साह ने पलासी थाना में अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पलासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.————
एक वारंटी गिरफ्तार
पलासी. पलासी पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान बेलगच्छी गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने देते हुए बताया कि वारंटी जनार्दन राम काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे रविवार की रात्रि छापामारी कर बेलगच्छी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
–डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










