ARARIA : सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

एक ओर जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मंगल गीत गाये जा रहे थे. वहीं दूसारी ओर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया.

विज्ञापन

बथनाहा (अररिया) से विनय ठाकुर की रिपोर्ट :

एक ओर जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मंगल गीत गाये जा रहे थे. वहीं दूसारी ओर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया. अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर पंचायत के जिमराही गांव,वार्ड संख्या-6 निवासी दो चचेरे भाइयों की रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब दोनों के शव गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगबनी-कुर्सेला मुख्य मार्ग (एन. एच-77) पर भालपट्टी के समीप रविवार देर शाम यह हादसा हुआ. बाइक सवार दोनों युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा गया.

लगन का धान देकर लौट रहे थे भाई

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सिकेन ऋषिदेव,पिता मानिकचंद ऋषिदेव और 26 वर्षीय सूरज कुमार ऋषिदेव,पिता खट्टर ऋषिदेव के रूप में हुई है. परिजनों ने रोते हुए बताया कि सिकेन के भाई विपिन ऋषिदेव की शादी आगामी 15 मई को होनी तय हुई थी. इसी शादी के उपलक्ष्य में दोनों भाई बाइक से मिर्जापुर गांव में ”लगन का धान” देने गए थे. वापस लौटते समय घर पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया.

परिवार के सामने आजीविका का संकट

इस हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया है.सूरज ऋषिदेव की शादी महज दो साल पहले हुई थी, उनका कोई बच्चा नहीं था. वहीं, सिकेन ऋषिदेव अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गए हैं.सिकेन ही परिवार का मुख्य सहारा थे. सोमवार को जब गांव में शव आए, तो परिजनों के करुण क्रंदन से हर आंख नम हो गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि अनाथ हुए बच्चों का भविष्य संवर सके.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन