बंगाल से आ रहा शराब लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

- सिक्किम से बंगाल के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहा था शराब लदा ट्रक
– सिक्किम से बंगाल के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहा था शराब लदा ट्रक -जब्त विदेशी शराब की कुल मात्रा 2275 लीटर जोकीहाट. बंगाल के रास्ते सिक्किम सीमा से मुजफ्फरपुर जा रहा विदेशी शराब लदे ट्रक संख्या बीआर 06 जीबी 9679 को जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रानी चौक में मंगलवार की सुबह जब्त कर लिया. पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक व उपचालक को भी गिरफ्तार कर लिया. एएसपी रामपुकार सिंह जोकीहाट थाना पहुंचकर जब्त शराब की छानबीन की. उन्होंने गिरफ्तार चालक व उपचालक से गहन पूछताछ की. एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि जब्त शराब विभिन्न ब्रांड की है. जब्त शराब की कुल मात्रा 2275. 400 लीटर है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिक्किम से बंगाल के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब आ रही है. रानी चौक के निकट वाहन तलाशी में पुलिस अधिकारियों के साथ जुट गये. शराब लदे ट्रक को रोकने का इशारा किया गया. ट्रक चालक ट्रक लेकर तेज गति से भागने लगा. सशस्त्र बल के जवानों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया. पुलिस को देखकर भाग रहे चालक व उपचालक को पकड़ लिया गया. ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया. गिरफ्तार चालक का नाम संजीव कुमार व खलासी शिवांशु, दोनों थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी है. पुलिस को प्रथम दृष्टया ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी लग रहा है. पुलिस ट्रक मालिक की तहकीकात में जुटी है. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि सिक्किम सीमा चैक पोस्ट के पास एक होटल के निकट शराब लोड किया गया था. पुलिस फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की छानबीन कर रही है. शराब बरामदगी में सअनि विनय सहनी व सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










