आवास सर्वेक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय सभाभवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया
सिकटी. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण को लेकर बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय सभाभवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. अनुसूचित जाति व जनजाति टोलों में आवास विहीन परिवारों का आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षण को लेकर सर्वेयर टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सभी पात्र एससी, एसटी परिवारों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया जाना है. पंचायत के लिए निर्धारित व प्रतिनियुक्त सर्वेक्षण कर्ता द्वारा उक्त टोला में जाकर मानकों के अधीन योग्य परिवारों को सूची में जोड़ने के लिए सर्वेक्षण करेंगे. सर्वेक्षण के दौरान विकास मित्र अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. विकास मित्र उक्त परिवारों से संबंधित रजिस्टर 2.0 में उपलब्ध आवास विहीन परिवारों की सूची अपने साथ रखकर सर्वेक्षण के अनुरूप आंकड़ों में ऑनलाइन सुधार करेंगे. संपूर्ण सर्वेक्षण कार्य आगामी 28 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाना है. विकास मित्र से संबंधित टोला के अपात्र परिवारों, आवास विहीन व पंचायत के अनुसूचित जाति जनजाति टोला की सूची साथ रखने का आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास रजिस्टर 2.0 में आवास के लिए पात्र होने के बावजूद वंचित परिवारों का नाम भी सर्वेक्षण के दौरान जोड़ा जायेगा. सर्वेक्षण के बाद विकास मित्र दैनिक प्रतिवेदन प्रखंड मुख्यालय (बीडीओ ) को उपलब्ध कराएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










