नरपतगंज बाजार में एक ही रात पांच दुकानों में चोरी

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज बाजार स्थित अस्पताल चौक पर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात दो खाद, दो किराना दुकान सहित 05 दुकानों का ताला तोड़कर करीब 02 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज बाजार स्थित अस्पताल चौक पर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात दो खाद, दो किराना दुकान सहित 05 दुकानों का ताला तोड़कर करीब 02 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़ित दुकानदार की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच सभी पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली. पीड़ित दुकानदारों ने नरपतगंज थाना में दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गले से नकदी व सामानों की चोरी करने को लेकर आवेदन दिया है. नरपतगंज अस्पताल चौक स्थित 02 खाद दुकान, 02 किराना दुकान व एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित खाद दुकानदार राजेंद्र भगत ने बताया कि रात में दुकान बंद कर अपने घर सोने चले गए, सुबह उठा तो देखा कि दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गयी है. वहीं पड़ोस के अनु स्टोर, विनोद किराना स्टोर, रवि किराना स्टोर, विजय इलेक्ट्रॉनिक सहित पांच दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. एक साथ हुई चोरी घटना के बाद बाजार के दुकानदार दहशत में है. थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन