एनक्वास टीम ने की स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिये कई निर्देश

विज्ञापन

राज्यस्तरीय टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सालगुड़ी का किया निरीक्षण

52-प्रतिनिधि, सिकटी

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सालगुड़ी का दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान टीम द्वारा मरीजों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की. इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों की मरीजों के साथ होने वाले व्यवहारों की भी जानकारी ली गयी. इसी को आधार बनाकर स्वास्थ्य केंद्र सालगुड़ी को एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिये अंक प्रदान किया जायेगा. अस्पताल का मूल्यांकन व अंकेक्षण के लिये राज्य स्तरीय टीम में डीपीसी किशनगंज विश्वजीत कुमार व डीसीक्यूए सुमन कुमार शामिल रहें. एनक्यूएएस के लिए स्वास्थ्य केंद्र सालगुड़ी में मरीजों के लिए 12 तरह की सुविधाओं का उपलब्ध होना आवश्यक है. जिसमें मुख्य रूप से जनरल क्लिनिक के साथ- साथ मातृत्व स्वास्थ्य, नवजात शिशु व सामान्य शिशु की जांच सुविधा, गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण व्यवस्था, परिवार नियोजन सुविधा, संचारी रोग, गैर संचारी रोग नियंत्रण सुविधा, इमरजेंसी सुविधा, ड्रेसिंग की व्यवस्था, फार्मेसी व्यवस्था, लैबोरेटरी की सुविधा, अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने की व्यवस्था व अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था महत्वपूर्ण है. अधिकारियों ने कहा कि एनक्यूएएस एक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनाया गया है.————

योजनाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण

53- प्रतिनिधि, सिकटी

प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत के वार्ड संख्या 11 व 12 स्थित महादलित टोले में बीडीओ परवेज आलम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने महादलित परिवारों की समस्याओं को सुनी व उन्हें अविलंब ही समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया. इस दौरान बीडीओ ने इन वार्डो में संचालित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया. जानकारी देते हुए बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति/ जन जाति परिवार को सरकार के द्वारा मिलने वाले 22 योजनाओं से संबंधित लाभ की जानकारी देकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. इसके लिए शिविर लगाये जायेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रखंड में 19 अप्रैल से विशेष शिविर का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन