तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 16 Jan 2026 8:09 PM
परिजनों में मचा कोहराम
परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 08 में तालाब में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर कुंदन कुमार यादव की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार कुंदन कुमार यादव भैंस चराने गया था. भैंस चराने के बाद तालाब में भैंस को नहला रहा था. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से कुंदन कुमार यादव तालाब में डूब गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकाला. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि हमें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है. परिजनों के द्वारा लिखित सूचना नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










