बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन स्कूलों के शिक्षक हुए सम्मानित

प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन
-1-प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को टीएलएम पठन पाठन सामग्री मेला का आयोजन किया गया. जिसमें अररिया प्रखंड स्थित विभिन्न सीआरसीसी के चयनित शिक्षक शामिल हुए. जिन्होंने अपने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया. इस मौके पर डीपीओ स्थापना सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रवि रंजन मौजूद थे. बेहतर प्रदर्शन व टीएलएम सामग्री बनाने विभिन्न स्कूल की शिक्षिका शामिल हुई. जिसमें प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसियारगांव ने प्रथम, दूसरे स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवा व तीसरे स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैड़ा रही. तीनों स्कूल को शिक्षा विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र के अलावा पुरस्कृत किया गया. जिन तीन स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्हें सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य स्कूल ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. इस मौके पर पिरामल फाउंडेशन के मो मासूम, प्रथम संस्था के कृष्ण कुमार, बीपीएम अखिलेश कुमार व प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्यरत लेखपाल इंद्रजीत कुमार के अलावा अन्य शिक्षक भी इस मेला में मौजूद थे. इस मौके पर प्रथम के जिला समन्वयक कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चों को भी खुद से पठन पाठन सामग्री निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है. ताकि उसका भी मानसिक विकास हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










