ePaper

दिन भर तेज धूप, शाम में झमाझम बारिश

Updated at : 04 May 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
दिन भर तेज धूप, शाम में झमाझम बारिश

Exif_JPEG_420

से शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन

-29– 30-प्रतिनिधि, अररिया मौसम के बदलते मिजाज के बीच बीते 15 दिनों से जिले के लोग दिन भर तेज धूप व उमस भरी गर्मी झेलने को मजबूर थे. वहीं रविवार को जिला मुख्यालय में शाम 05 बजे से एकाएक घने बादल व तेज हवा के बीच झमाझम बारिश शुरू हुई. बिजली की आंख-मिचौली भी जारी रही. ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली. इस बारिश से मौसम में ठंडक आयी. साथ ही बारिश होने के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ देर राहत मिली. लेकिन बारिश के साथ ही शहर में लगे चौक चौराहे व गली मोहल्ले में जलजमाव होने से अररिया नगर परिषद की एक पार पुनः पोल खोल दी. नप क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. करीब साढ़े चार बजे शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बाद मूसलाधार बारिश 20 से 30 मिनट तक जारी रही. हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान इस बार सही साबित हुए. वहीं रविवार की सुबह मौसम साफ था व तेज धूप भी सुबह से निकल आयी थी. दिन भर तेज धूप रही. जिससे गर्मी में उमस काफी बढ़ गयी. लेकिन शाम में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया व आसमान में बादल छा गये. देखते ही देखते तेज मेघ गर्जना के साथ आसमान में अंधेरा छा गया व फिर अचानक से हल्की व तेज बारिश शुरू हो गयी. गत कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने रविवार की शाम हुई बारिश से थोड़ी राहत की सांस ली है. जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंडों में भी बारिश होने की सूचना है. इस दौरान शहर की बिजली भी थोड़ी देर के लिए गुल हो गई थी. शहर में बारिश के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. पानी निकासी की दुरुस्त व्यवस्था के अभाव में कई मुहल्लों में जलजमाव का संकट उत्पन्न हो गया है. जबकि कई सड़कें भी थोड़ी देर के ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गयी हैं. जहां सड़क पर काफी जलजमाव देखा गया. वहीं मुहल्लेवासियों ने बताया कि यहां हल्की बारिश में भी काफी जलजमाव हो जाता है. जिसमें उन्होंने इस परेशानी को दूर करने की मांग नगर परिषद व अपने वार्ड पार्षद से किया है व कहा कि ऐसे में कहीं न कहीं आम लोगों, बच्चों व महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन