इंटर व मैट्रिक टॉपर छात्र छात्राओं को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत

छात्र छात्राओं ने पुरस्कृत होने पर खुशी जतायी. मुख्य अतिथि नूर आलम ने कहा कि गैरकी विद्यालय के बच्चों में मैरिट है.
इंटर व मैट्रिक टॉपर छात्र छात्राओं को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत जोकीहाट मध्य सह उच्च विद्यालय गैरकी जोकीहाट में मंगलवार को इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा 2026 में सबसे अधिक नंबर लाने वाले टॉप तीन छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर मेडल देकर अतिथियों व शिक्षकों ने सम्मानित किया. समारोह में मुख्य अतिथि गैरकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नूर जबकि अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सज्जाद आलम व संचालन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एजाज अहमद व समारोह का प्रबंधन राजीव यादव ने किया. इस अवसर पर इंटरमीडिएट में विद्यालय में टॉपर छात्र इश्तियाक 441 नंबर, फरहत 420 व शीरत तृतीय स्थान 413 को मैडल देकर सम्मानित किया गया. वहीं मैट्रिक की परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाने वाले साहेब 459, रिया कुमारी 418 व जीशान तृतीय स्थान 390 को भी मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. सभी छात्र छात्राओं ने पुरस्कृत होने पर खुशी जतायी. मुख्य अतिथि नूर आलम ने कहा कि गैरकी विद्यालय के बच्चों में मैरिट है. हर वर्ष बच्चे शानदार सफलता हासिल करते हैं जिसके लिए सभी शिक्षक मुबारकबाद के पात्र हैं. पुरस्कृत छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सफलता में प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना की. प्रधानाध्यापक एजाज अहमद, सज्जाद आलम, शिक्षक राजीव यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय सहित गैरकी पंचायत को गौरवान्वित किया है. मौके पर गणमान्य लोगों में समाजसेवी विनोद वर्णवाल, सेवानिवृत शिक्षक प्रदीप वर्णवाल, प्रकाश लाल, प्रमोद वर्णवाल, महमूद आलम, हासिम, अमर यादव, गजानंद शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण, सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्रा उपस्थित थे. विद्यालय के शिक्षकों में अब्दुस्समद, अबुतालिब, पराशर कुमार, रूस्तम, ओमप्रकाश, रंधीर रमण, बीवी शुभाना आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










