70.890 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Jan 2026 7:56 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
परवाहा. रानीगंज पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या 07 में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 70.890 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्की को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि रामपुर के मलदैहिया बस्ती निवासी मो सैफुल पिता मनीर अपने घर पर शराब की तस्करी करता है. सूचना पर अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, दारोगा अभिषेक कुमार, सुरेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, शेख हसीना सहित पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापामारी की. छापामारी में अलग – अलग ब्रांड के 70.890 लीटर विदेशी शराब व एक चारपहिया वाहन संख्या एचआर 26 एडी 8204 को जब्त कर लिया. इस मौके पर कारोबारी मो सैफुल को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










