270 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

सिकटी. सिकटी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 270 बोतल शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति आमबाड़ी चौक होकर नेपाली शराब लेकर मिलन चौक जाने वाला है. सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर पुलिस वाहन को देखते हीं बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. बाइक की तलाशी के दौरान 270 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर कुनाल कुमार पिता दिलीप महतो पलासी वार्ड संख्या 05 थाना पलासी बताया गया. बाइक की कागजात मांगने पर कागजात प्रस्तुत नहीं किया. सख्ती से पूछ-ताछ करने पर गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि बाइक रजोखर (अररिया) से चोरी कर लाये हैं. वहीं बाइक, शराब व व तस्कर को थाना लाया गया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन