सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर से छह मोबाइल चोर गिरफ्तार

Published at :28 Feb 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर से छह मोबाइल चोर गिरफ्तार

पूछताछ में चोरों ने कई चोरी का किया खुलासा

विज्ञापन

गिरफ्तार चोरों में तीन जोगबनी थाना के और तीन नेपाल के फोटो-2-कुआड़ी थाना में गिरफ्तार चोर से पूछताछ करते थानाध्यक्ष. प्रतिनिधि,कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में मोबाइल चोरी कर रहे छह मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि महा शिवरात्रि के दिन से ही जानकारी मिल रही थी कि कुछ मोबाइल चोर का गिरोह सुंदरनाथ धाम में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर हैं. इसे लेकर पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया. इधर गुरुवार को सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर परिसर से एक एक कर छह मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मोबाइल चोर से पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल चोर अंतरराष्ट्रीय गिरोह में शामिल हैं. जिसमें भारत व सीमा पर नेपाल के सदस्य शामिल हैं. वहीं पूछताछ में जोगबनी थाना क्षेत्र के कुछ सामाजिक तत्वों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. गिरफ्तार मोबाइल चोरों में जोगबनी थाना क्षेत्र के हाजी मोहल्ला वार्ड संख्या 18 के मो सानू पिता मो साबिर, मो शहजाद पिता मो राजा अली व मो आजाद पिता मो डोमा तो नेपाल के मोरंग जिला के रानी थाना क्षेत्र के महेंद्र चौक के मो अख्तर मियां पिता मो अलाउद्दीन, मो इमफराज पिता सोहराब मियां व रजत राय पिता प्रेमदास राय शामिल हैं. गिरफ्तार सभी मोबाइल चोरों को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में ज दिया गया है. कार्रवाई में पुअनि पंकज कुमार शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर कामदेव कामत, संजय कुमार आजाद सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन