हथियारबंद छह अपराधियों ने संवेदक से लूटे 1.07 लाख रुपये

पुलिस कर रही मामले की छानबीन
प्रतिनिधि, अररिया अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा पंचायत स्थित नहर पर आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने समग्र गव्य विकास योजना के संवेदक से 01 लाख रुपये व उसके चालक से सात हजार रुपये लूट लिये. मालूम हो कि व्यवसायी ओमनगर वार्ड संख्या 08 निवासी बिरेंद्र कुमार पिता स्व गणेश लाल यादव अपने चालक चंदु के साथ एक पिकअप वाहन से समग्र गव्य विकास योजना के तहत मवेशी की खरीदारी करने निकले थे. इसी दौरान बुधवार की संध्या जब उक्त मवेशी व्यवसायी हड़ियाबाड़ा पंचायत स्थित नहर के पुल पर पहुंचा, तो देखा कि आवागमन मार्ग को लकड़ी, पत्थर व विभिन्न हथकंडे अपनाकर अवरुद्ध कर दिया गया है. जब तक संवेदक या उसके चालक कुछ समझ पाते तब तक आधा दर्जन से अधिक अज्ञात अपराधियों ने पिकअप वाहन को घेर लिया और हथियार दिखाकर संवेदक से एक लाख रुपये व चालक चंदु के पास से सात हजार रुपये लूट लिए. लूट के बाद अपराधी फरार हो हो गये. इसकी जानकारी देते हुए अररिया आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि लूटकांड घटना की सूचना पीड़ित ने दी है, जिसमें नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी. साथ ही वरीय पदाधिकारी को घटना से अवगत कराया गया. एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. पीड़ित संवदेक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज थाना कांड संख्या 40/25 के तहत आरएस थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










