प्रतिमा विसर्जन के साथ श्री विष्णु यज्ञ संपन्न
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Mar 2026 6:43 PM
शहर में निकाली गयी शोभायात्रा
फारबिसगंज. शहर के वार्ड संख्या 17 केसरी टोला में श्री विष्णु यज्ञ समिति के द्वारा जारी श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन नवाह् कीर्तन का समापन रविवार को पूजन हवन के साथ संपन्न हुआ. इस मौके पर प्रतिमा विसर्जन के लिए बाजे गाजे व भजन की अमृत वर्षा के साथ विसर्जन जुलूस सह भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. प्रतिमा विसर्जन जुलूस सह शोभा यात्रा के दौरान भक्तों के द्वारा की जा रही भजनों की अमृत वर्षा व जय श्री राम, विष्णु भगवान व माता रानी की लगाये जाने वाले जयकारे से जहां गुंजायमान रहा शहर वहीं भक्तिमय रहा माहौल. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल केसरी टोला से निकल कर दीनदयाल चौक,एसके रोड,छुआ पट्टी,सदर रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचा जहां बड़े ही भक्तिभाव के साथ श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किया गया. शोभा यात्रा सह विसर्जन जुलूस में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यव्यस्था का संधारण में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल सक्रिय हो कर लगे रहे. विसर्जन जुलूस सह शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी,अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी, प्रेम केसरी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










