श्रीराम सेना ने किया साप्ताहिक भंडारे का आयोजन

हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
-9-प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज रेलवे स्टेशन स्थित अंजनी नंदन ठाकुरबाड़ी में रविवार को श्रीराम सेना द्वारा साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया. मालूम हो कि श्रीराम सेना फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक रविवार को चार बजे से मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जाता है. आयोजन को लेकर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव व प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी ने बताया कि भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि पूड़ी सब्जी व हलुआ का प्रसाद श्रद्धालुओं व निःसहाय के बीच वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के साथ रिक्सा व ऑटो चालक व लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. भंडारा के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी,उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, गजेंद्र गुप्ता,नवीन गुप्ता,आलोक झा,अशोक भगत, बमबम ठाकुर,गोविंद झा, राहुल मंडल, सुहानी गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय हो कर लगे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










