धूमधाम से की गयी शीतला मां की पूजा

मुख्य पार्षद व पूर्व मुख्य पार्षद भी हुई पूजा में शामिल
जोगबनी. शनिवार को जोगबनी के वार्ड संख्या 09 वर्तमान 04 स्थित इंदिरानगर में धूमधाम से मां शीतला की पूजा अर्चना की गयी. शीतला पूजा आयोजक समिति के रंजन भट्टाचार्य व निर्मल घोष ने बताया की यह 50 वर्ष पूर्व हमलोगों ने यहां मां शीतला की पूजा-अर्चना की शुरुआत की थी. तभी से हर वर्ष चैत्र शुक्ल में हमारे द्वारा शीतला मां की पूजा-अर्चना बड़े ही धूम धाम से की जाती है. मां शीतला की पूजा कर रहे पुरोहित ने बताया की शीतला अष्टमी के दिन बासी ठंडा खाना ही माता को भोग लगाया जाता है. जिसे बसौड़ा कहा जाता है. यही बासी भोजन प्रसाद के रूप में खाया जाता है. यही नैवेद्य के रूप में समर्पित सभी भक्तों के बिच प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. वहीं पौराणिक मान्यता है की देवी शीतला की पूजा से पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने की प्रेरणा प्राप्त होती है. माता की पूजा-अर्चना में शामिल हुई मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा की चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को माता शीतला को समर्पित एक प्रमुख त्योहार है. जो चेचक, खसरा व अन्य संक्रामक रोगों से रक्षा करती है. मौके पर मीरा पाल, सुशील पाल, भानु, संजय देवनाथ, गौरी भट्टाचार्य, कल्पना पाल, सुनीता बनर्जी, सीमा राय, मीरा चक्रवर्ती, सुचित्रा मुखर्जी, शिल्पी देवनाथ, संजय देवनाथ, सच्चिदानंद साह, मीता पाल, रूपम, ऋतिक भारती, अंजली, शंपा चक्रवर्ती, सोनाली मुखर्जी, पॉम्पी विश्वास अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




