अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

इमानदारीपूर्वक करें अपने कर्तव्यों का निवर्हन
:4- प्रतिनिधि, पलासी
अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिला इकाई अररिया के आदेशानुसार रविवार को प्रखंड इकाई पलासी का पुनर्गठन को लेकर आदर्श मध्य विद्यालय पलासी में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिवानंद रजक ने की. बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुशील रजक, बसंत कुमार राम, वरीय अभियोजना पदाधिकारी सह जिला उपाध्यक्ष शिवानंद रजक, ललन रजक, दिनेश ऋषिदेव, डयूटी कुमारी, सत्यनारायण मांझी, पुरण लाल मांझी, सुरेंद्र कुमार मांझी, अमित कुमार, सुनील रविदास, शिवजी मांझी, अनिल कुमार मांझी, मनोज कुमार मांझी, नरेश प्रसाद मांझी, संजय कुमार मांझी आदि मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड पद पर संजय कुमार मांझी का चुनाव किया गया. वही उपाध्यक्ष पद पर चम्पा कुमारी, सचिव पद पर सत्यनारायण मांझी, संयुक्त सचिव सुनील रविदास, प्रचार सचिव नरेश प्रसाद राम,अजय कुमार मांझी, परमेश्वरी दास,पूरण लाल मांझी, सुरेन्द्र कुमार मांझी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मांझी, अंकेक्षक ललन रजक, कार्यालय सचिव रामकृष्ण मांझी, संजय कुमार मांझी, कार्यकारिणी किशोर कुमार पासवान, प्रमोद पासवान, महावीर दास, भोला प्रसाद मांझी का चुनाव किया गया. सभी चयनित सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की जिला उपाध्यक्ष शिवानंद रजक ने पाठ पढ़ाया.————-
बाइक की चाेरी
पलासी. प्रखंड के बलुआ ड्योढ़ी लोहा पुल चौक के समीप से 28 फरवरी को पल्सर बाइक बीआर 38 डब्लू 3316 चोरी कर ली. इस घटना को लेकर बाइक मालिक मो सरफराज आलम गांव पेचैली द्वारा पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि शुक्रवार को चौक पर बाइक लगाकर चाय पीने दुकान गये. कुछ देर बाद वापस आये तो बाइक गायब थी. अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला. उन्होंने आवेदन देकर बाइक खोजबीन की गुहार लगायी है.
——————प्लांट से 45 हजार रुपये सहित अन्य सामान की चोरी
पलासी. प्रखंड के डेहटी पुल से पश्चिम चौक स्थित नुरेनजर मोहसीन ले प्लांट में 28 फरवरी की रात्रि को टाटी तोड़कर चोरी कर ली. जिसमें नकद 45 हजार रुपये व 10 किलो मसाला, मुढ़ी बोरा सहित कुल 50000 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस घटना को लेकर प्लांट मालिक नुरेनजर मोहसीन ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि 28 फरवरी को जब सुबह प्लांट खोलने आये तो देखा कि दुकान का पीछे की टाटी उपर से तोड़ा हुआ है. अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. वहीं दुकान के अंदर कलमदान में खुद सहित 45 हजार रुपये, 10 किलो मसाला व मुढ़ी बोरा गायब मिला. अपने स्तर से खोजबीन करने पर कोई पता नहीं चल पाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










