ePaper

एसएबी ने 48 बोरा यूरिया किया जब्त

Updated at : 16 Apr 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
एसएबी ने 48 बोरा यूरिया किया जब्त

तस्कर हुआ फरार

विज्ञापन

33- प्रतिनिधि, बथनाहा भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के कार्य क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हुई है. जवानों ने अवैध रूप से नेपाल ले जायी जा रही 48 बोरी यूरिया को जब्त किया है. यह कार्रवाई 56वीं वाहिनी बथनाहा के कार्य क्षेत्र में सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी पूर्वीटोला सीमा स्तंभ संख्या 194/3 के नजदीक की गयी है. वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन साइकिल को भी जब्त किया है. बताया गया कि स्पेशल नाका कमांडर उप-निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में अन्य जवान नाका पार्टी गश्त कर रही थी. इस दौरान तीन साइकिल पर लदे यूरिया की बोरियां लेकर तीन तस्कर नेपाल की तरफ जा रहे थे. जवानों को देख तीनों तस्कर यूरिया व साइकिल छोड़ कर नेपाल की तरफ भाग निकले. कंपनी कमांडर के अनुसार, आरोपी यूरिया की अवैध तस्करी के लिए इसे नेपाल ले जा रहा था. जब्त यूरिया व साइकल को कानूनी कार्रवाई के बाद बुधवार को फारबिसगंज कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है.

——–

178 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

:34-प्रतिनिधि,कुर्साकांटाकुआड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी वार्ड संख्या 09 स्थित सीमा सड़क से नेपाल की तरफ से शराब की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को बाइक, 178 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जानकारी देते थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बाइक बीआर 38 जे_5973 के सीट पर रखा 178 बोतल शराब के साथ कारोबारी मधुबनी वार्ड संख्या 09 निवासी परशुराम चौधरी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. गिरफ्तार कारोबारी का मेडिकल जांच के बाद बरामद शराब, बाइक के साथ गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

———

पुरानी रंजिश में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

पलासी. पलासी थाना क्षेत्र के डेंगा निवासी मो अजमल हुसैन ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के हीं एक व्यक्ति पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए एक नामजद प्राथमिकी पलासी थाना में दर्ज करायी है. जिसमें मो अब्दुस सलाम शामिल हैं. घटना बीते 06 अप्रैल की बतायीं गयी हैं. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मो अजमल हुसैन ने कहा है कि घटना तिथि को वह दो पहर मस्जिद से नमाज पढ़ कर जैसे हीं बाहर निकला तो गांव के अब्दुस सलाम पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा, गाली-गलौज से माना करने पर उक्त व्यक्ति ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. साथ हीं पॉकेट से 25 सौ रुपये छीन लिया. इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

———–

आठ के विरुद्ध मामला दर्ज

पलासी. प्रखंड के पेचैली निवासी मोहम्मद ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए आठ व्यक्तियों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी पलासी थाना में दर्ज करायी है. जिसमें मो इजहार, मो शमसेर, मो शमसाद,मो सिद्दीक, बीवी महजबी, मो अकीला, बिगनी, बीवी हुस्न आरा शामिल हैं. घटना बीते 17 मार्च की बतायी गयी है. इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन