ePaper

राज्यसभा सदस्य का फारबिसगंज में स्वागत

Updated at : 22 Apr 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य का फारबिसगंज में स्वागत

बिहार में 40 सीट जीतेगी भाजपा

विज्ञापन

फारबिसगंज. भाजपा के राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ता फारबिसगंज पहुंचीं. जहां भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. राज्यसभा सदस्य ने सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की व भगवा गमछा ओढ़ाकर हौसला आफजाई की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में आमजनों से भाजपा के पक्ष में करने की अपील. भाजपा की राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ता ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का भाजपा का संकल्प पूरे देश में 400 पार व बिहार में सभी 40 सीट जीतने का है.

प्रधानमंत्री की सभा में मातृशक्ति का पहुंचना जरूरी: धर्मशीला

जोगबनी. आगामी 26 अप्रैल को फारबिसगंज शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित चुनावी दौरे को लेकर जोगबनी में सोमवार को राज्यसभा सदस्य भाजपा की डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने जोगबनी महिला मोर्चा के साथ बैठक की. बैठक में पीएम के आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में मातृत्व शक्ति को पहुंचना आवश्यक है. जिस तरीके से उन्होंने मातृत्व शक्ति के लिए विकास का कार्य किया है, इस तरह हम सभी को उनके सभाओं में पहुंचकर उनका आभार व्यक्त करने का सुनहरा अवसर है. वहीं इस मौके पर काफी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन