चार गैस एजेंसियों पर छापेमारी, एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

चार गैस एजेंसियों पर छापेमारी, एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
अररिया. जिले में रसोई एलपीजी सिलिंडर के सुचारू व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के लिये जिला प्रशासन का प्रयास निरंतर जाारी है. एलपीजी सिलिंडर के कालाबाजारी व जमाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ नियमानुसार उपभोक्ताओं के बीच इसका वितरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित अधिकारियों के विशेष दल द्वारा सोमवार को जिले के 04 गैस एजेंसियों पर छापामारी की गयी. हालांकि इस दौरान किसी एजेंसी में गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया. जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी मुताबिक जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. फिलहाल जिले में 12 हजार 797 एलपीजी सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने कहा कि सिलिंडर की किल्लत को लेकर आम जिलावासी किसी तरह के अफवाह में न आयें. जरूरत के हिसाब से सिलेंडर की बुकिंग व इसका उठाव करें. वितरण या सिलिंडर की उपलब्धता से जुड़ी किसी तरह की शिकायत होने पर इससे जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत करायें. बताया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त अब तक 530 शिकायतों में 512 शिकायतों का समाधान हो चुका है. लंबित 18 मामलों के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










