बिछड़े मासूम बच्चे को पुलिस ने मां को किया सुपुर्द

Updated:
विज्ञापन

बिछड़े मासूम बच्चे को पुलिस ने मां को किया सुपुर्द

विज्ञापन

नरपतगंज. पांच वर्षीय मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर नरपतगंज थाना पहुंच गया. जहां चार दिनों तक बच्चा थाना में ही रह रहा था. जानकारी मिलते ही बच्चे की मां व बहन नरपतगंज थाना पहुंचीं. अपनी मां को देखकर बच्चा खुशी से झूम उठा. इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को मां को सुपुर्द कर दिया.

चार दिन पहले बच्चे को रेलवे स्टेशन पर छोड़ अज्ञात व्यक्ति हो गया था फरार

जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति द्वारा पांच वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा और डायल 112 पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने साथ थाना ले आई. वहां लगातार पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों की पहचान और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा था. प्रभात खबर में खबर छपने के बाद बच्चे की मां को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद बच्चे की मां व बहन नरपतगंज थाना पहुंचीं और बच्चे को अपने साथ घर ले गई. वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 5 वर्षीय मासूम बच्चे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़कर फरार हो गया था. बच्चे को कागजी कार्रवाई के बाद उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन