मुख्य पार्षद ने दो नाला निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

मुख्य पार्षद ने दो नाला निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन

मुख्य पार्षद ने दो नाला निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास

फारबिसगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 व 20 में नगर विकास व आवास विभाग की ओर से बनने वाले दो नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड पार्षद चांदनी सिंह व बुलबुल यादव ने संयुक्त रूप से किया . मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 06 में लगभग 22,38,100 रुपये की लागत से विनोद मिश्रा के घर से ज्योति सिनेमा मोड़ तक नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा. वहीं वार्ड संख्या 20 में 11,23,400 रुपये की लागत से ट्रेनिंग स्कूल चौक से विनोदानंद ठाकुर के घर तक नाला निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा इस नाला का बाद में विस्तार भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सभी प्रमुख व सहायक नालों का निर्माण कर उन्हें मुख्य नाला से जोड़ा जाएगा. ताकि बरसात के दिनों में होने वाली जल-जमाव की समस्या से आम लोगों को स्थायी राहत मिल सकें. मौके पर उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव, सूरज चौधरी, संजय जायसवाल, विक्की यादव, सोनू सिंह, मो मन्नान, मुलायम यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन