जिलाधिकारी के जनता दरबार में 96 लोगों ने रखी अपनी समस्या व शिकायतें

Updated:
विज्ञापन

लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जनता दरबार लगाकर 96 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

अररिया.समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 96 लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखा. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन

सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. जनता दरबार में सुशीला देवी ने वंशावली निर्माण से संबंधित आवेदन दिया. रविकांत शाह व अन्य ने आवासीय भूमि को कृषि भूमि दर्ज किये जाने पर आपत्ति जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की. वहीं शीला देवी ने पारिवारिक पेंशन स्वीकृत कराने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया. अरुण कुमार यादव ने जयप्रकाश नगर में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी.

जमीन संबंधित विवाद की हुई सुनवाई

अर्जुन चौधरी ने अपनी निजी भूमि पर जबरन पक्की सड़क निर्माण कराये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. सभी मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने व प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी व शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन