हाईवे पर पुलिस को देखते ही भागा चालक, भीड़ में ऑटो छोड़ हुआ फरार, 99 लीटर विदेशी शराब जब्त

विज्ञापन

जब्त विदेशी शराब के साथ पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जोकीहाट पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. तलाशी में ऑटो से 99 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है.

विज्ञापन

Jokihat Liquor Seized: जोकीहाट. हाईवे पर गश्त कर रही जोकीहाट पुलिस को देखते ही शराब तस्करी में शामिल ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने हाईस्कूल चौक के पास दूसरे ऑटो के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली. पुलिस ने कुल 99 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही तेज गति से भगाने लगा ऑटो

थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस टीम हाईवे 327 ई पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान हाईस्कूल चौक के समीप एक ऑटो संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने कॉलेज चौक के पास ऑटो को रोकने का इशारा किया.

पुलिस के रुकने का संकेत देने के बावजूद चालक ने ऑटो नहीं रोका. वह वाहन को तेज गति से अररिया की ओर भगाने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल ऑटो का पीछा शुरू कर दिया.

दूसरे ऑटो के बीच वाहन खड़ा कर भाग निकला चालक

पुलिस टीम को पीछे आता देख चालक ने खुद को घिरता हुआ पाया. इसके बाद उसने हाईस्कूल चौक के पास सड़क किनारे खड़े अन्य ऑटो के बीच अपना ऑटो खड़ा कर दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ऑटो के अंदर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी मिलीं. जांच के बाद शराब की कुल मात्रा 99 लीटर पायी गयी.

99 लीटर विदेशी शराब के साथ ऑटो जब्त

जोकीहाट पुलिस ने शराब की खेप के साथ ऑटो संख्या बीआर 38 जी 8612 को जब्त कर लिया है. पुलिस अब जब्त वाहन के कागजात की जांच कर रही है. साथ ही ऑटो के इंजन और चेसिस नंबर का भी सत्यापन किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन से उसके मालिक और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

Jokihat Liquor Seized: फरार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि फरार चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अनिल यादव के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस द्वारा हाईवे पर गश्त के दौरान की गयी इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच भी आगे बढ़ायी जा रही है.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन