एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सिकटी: एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर नेपाली शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

जब्त नेपाली शराब व गिरफ़्तदार तस्कर के साथ सिकटी थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

अररिया के सिकटी में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

सिकटी (अररिया). सशस्त्र सीमा बल 52 वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी बीओपी मुरारीपुर और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाका लगाकर इंडो-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी की बड़ी कार्रवाई की है. एक तस्कर को 45 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. सीमा स्तंभ संख्या 162 के निकट भारतीय क्षेत्र के नो-मैन्स लैंड से लगभग 200 मीटर अंदर विशेष नाका लगाया गया था.

संयुक्त नाका गश्ती दल ने की कार्रवाई

संयुक्त नाका गश्ती के दौरान नेपाल से भारत की ओर दो बैग लेकर एक व्यक्ति आते दिखा. संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह जवानों को देख भागने लगा. टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके कब्जे से 150 बोतल (300-300 मिलीलीटर) कुल 45 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. बरामद शराब में फाइटर प्रीमियम और कर्णाली डीलक्स ब्रांड शामिल हैं.

तस्कर लतहा वार्ड 7 का है रहनेवाला

सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के लतहा वार्ड संख्या 7 निवासी दिनेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम, 2016 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद शराब और अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सिकटी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस अभियान में एसएसबी के रिनय कुमार बर्मन, मिलन प्रधान, विजय राम, दिलीप कुमार सहित अन्य कार्मिक शामिल थे. पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है.


विज्ञापन
संजय प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन