गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :28 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेटी का मोबाइल बंद होने पर अनहोनी की आशंका हुई.

विज्ञापन

गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस परवाहा रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र के नंदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतका नंदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 निवासी रुबिसा खातून ( 24) वर्ष पति सरवर बताया जा रहा है. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. घटना को लेकर मृतका के पिता हासिम ने बताया कि मैं बाहर में रहता हूं. कल सीमांचल गाड़ी से करीब 09 बजे अररिया आये. इसके बाद जब अपनी बेटी को फोन किया तो मोबाइल बिजी बताया. फिर 11 बजे फोन किये तो मोबाइल बंद आया. इसके बाद से एक बजे तक लगातार मोबाइल बंद आया. बेटी का मोबाइल बंद होने पर अनहोनी की आशंका हुई. इतने में बेटी के ससुराल गांव से फोन आया कि आपकी बेटी को मारकर मक्के के खेत में फेंक दिया है. मृतका के पिता ने बताया कि जब वहां पहुंचे तो बेटी अधमरी हालात में था. इसके बाद इलाज के लिए अररिया ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी को उसकी सौतन घास काटने ले गयी थी. इसी दौरान मेरी बेटी को थोड़ी दूर घास काटने भेज दिया. वहां पर पहले से बदमाशों को रखकर मेरी बेटी की हत्या करवा दिया गया है. इधर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बौंसी पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच के लिए जरूरी सैम्पल लिया है. इधर बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है. आवेदन मिलते हीं अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन