डीएम, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान

Published at :27 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने किया रक्तदान

रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए रक्तदान जरूरी

विज्ञापन

बिहार पुलिस दिवस पर हुआ 100 यूनिट रक्त संग्रह

12-प्रतिनिधि, अररिया

बिहार पुलिस दिवस के मौके पर अररिया जिला पुलिस की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पुलिस लाइन अररिया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी अनिल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी व महिला व पुरुष पुलिस जवानों बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए रक्तदान किया. विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख रक्तदान शिविर का सफलता पूर्वक संचालित किया गया. रक्तदान करने वालों में जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक रामकुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय फखरे आलम, प्रशिक्षु डीएसपी संतोष पोद्दार सहित दर्जन पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हैं. मौके पर सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह सहित बल्ड बैंक के काउंसेलर नीतेश कुमार, बादल कुमार सहित संबंधित अन्य कर्मी मौजूद थे. रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रक्तदान न केवल एक महान मानवीय सेवा है, बल्कि यह जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि हर एक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिये. यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है. डीएम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान शिविरों में भाग लें व इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं. जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस आम जनमानश की सेवा के प्रति हमेशा तत्पर है. स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी बिहार पुलिस के इसी मुहिम का हिस्सा है. ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा सके. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि 18 से 65 साल आयु वर्ग को कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. रक्तदान से किसी के जीवन बचाने का आत्मसंतोष के साथ-साथ शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है. कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित होती है. इससे हृदय रोग की संभावना कम होती है. ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने बिहार पुलिस की इस पहल की सराहना करते की.

रक्तदान शिविर में सौ यूनिट रक्त हुआ संग्रह

जिला एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई के डीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 यूनिट ब्लड संग्रह किये जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संग्रहित रक्त ब्लड बैंक अररिया में सुरक्षित स्टोर किया जायेगा. जो समय पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने रक्तदान शिविर में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जब चाहे सदर अस्पताल अररिया पहुंच कर स्वेच्छा से अपना रक्तदान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन