पुलिस सप्ताह पर फुलकाहा थाना में पौधरोपण

Published at :26 Feb 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस सप्ताह पर फुलकाहा थाना में पौधरोपण

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन

7-प्रतिनिधि, नरपतगंज पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर फुलकाहा थाना परिसर में बुधवार को पौधरोपण किया गया. थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में आम, लीची, कटहल, अमरूध, पपीता, नीबू आदि के फलदार पौधे लगाकर लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया. वहीं थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर थाना परिसर में पंद्रह फलदार पौधे लगाए गए हैं. प्रकृति में वृक्ष का बड़ा महत्व है. पौधे हमें बहुत कुछ देता पर परंतु हमसे कुछ लेता नहीं है पौधरोपण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण काम है पेड़-पौधे हमें अमृत फलों का रसास्वादन ही नहीं करते है. बल्कि वातावरण में भी हरियाली बने रहने से प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए. क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषणमुक्त होता है इसके लिए लोगों को विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन